इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा महकमे में एक ही मांग पर अफसरों के दो तरह के
चेहरे सामने आए हैं। लखनऊ में शिक्षकों की मांग पर अंतर जिला तबादले से
पहले पदोन्नति करने की तैयारी शुरू हो गई है, वहीं कानपुर देहात में
पदोन्नति की मांग करने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
आरोप
है कि उन्होंने इलाहाबाद व
लखनऊ के बड़े अफसरों के दफ्तरों में जाकर अभद्रता की और
शिक्षक आचरण के विरुद्ध कार्य किया है। 1इन दिनों परिषद में अंतर जिला
तबादला प्रक्रिया शुरू हुई है, आने वाले दिनों में दूसरे जिले के शिक्षक
आने से अधिकांश पद भर जाएंगे। ऐसे में जिन जिलों में पदोन्नति नहीं हो सकी
है, वहां तबादला आदेश जारी होने से पहले ही शिक्षक प्रमोशन चाहते हैं। लखनऊ
में शिक्षकों की मांग पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक रूबी सिंह ने 24 जनवरी
को पदोन्नति के लिए बैठक कराने का आदेश जारी किया है। इसके उलट कानपुर
देहात के भी चार शिक्षकों ने यह मांग बीएसए कार्यालय से लेकर इलाहाबाद में
परिषद सचिव व लखनऊ के अफसरों से की। कानपुर देहात के बीएसए पवन कुमार ने इस
मामले में बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव
व दो अन्य शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। खास बात यह है कि एसोसिएशन के
जिलाध्यक्ष अखिलेश व निलंबित अन्य दोनों शिक्षक इलाहाबाद व लखनऊ नहीं गए
थे। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें चार अन्य शिक्षकों ने
स्वीकार किया है कि वह पदोन्नति की मांग करने इलाहाबाद व लखनऊ गए थे लेकिन,
अफसरों से अभद्रता या फिर अन्य किसी तरह की घटना ही नहीं हुई। इससे
शिक्षकों में आक्रोश है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने
कहा है कि पदोन्नति की मांग करना अपराध नहीं है और बिना जांच किए ही दंड
दिया जा रहा है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- अंतर्जनपदीय ट्रांसफर अपडेट :बहुत जल्द ट्रांसफर लिस्ट होगी जारी

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق