स्कूलों से कई ऐसी खबरें आतीं हैं जो चौंकाती हैं। मामला तब और गंभीर हो जाता है जब स्कूल में ही प्रेमालाप करने की शिकायतें सामने आती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के विदिशा से। जहां सिरोंज ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका आपत्तिजनक हालत में मिले।
गांव वालों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई तो मामला सही निकला। दोनों शिक्षकों को अब अलग-अलग स्कूलों में तैनाती दी गई है। इससे पहले भी दोनों शिक्षकों के स्कूल में ऐसी हरकत करते पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को दोपहर ही शिक्षक-शिक्षिका ने बच्चों की छुट्टी कर दी। इसके बाद वे अंतरंग हो गए। समय से पहले छुट्टी होने पर गांववालों को हैरानी हुई। कुछ लोग पता करने स्कूल पहुंचे तो देखा कि कमरा बंद है। सुराख से अंदर झांककर देखा तो शिक्षक-शिक्षिका प्रेमालाप में जुटे थे। लोगों ने चुपके से वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। यह वीडियो लोगों ने एसडीएम को भी भेजा तो उन्होंने बीआरसी नरेश रघुवंशी को भेजकर जांच की। ग्रामीणों की शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक और शिक्षिका को मूल स्कूल से हटाकर अलग-अलग स्कूलों में अब तैनाती दी है। विभागीय अफसरों का कहना है कि वीडियो की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق