लखनऊ : सीबीआइ ने उप्र लोकसेवा आयोग परीक्षा व भर्ती में हुई धांधली के
मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली से आयी सीबीआइ टीम ने नियुक्ति विभाग
से कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।
सीबीआइ टीम में
शामिल अधिकारियों ने प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार सहित
कई अन्य अफसरों से मुलाकात भी की है। माना जा रहा है कि सीबीआइ जांच में
कई बड़ों के नाम बेनकाब हो सकते हैं।1दिल्ली सीबीआइ ने मामले में पीई
(प्रारंभिक जांच) दर्ज की है। इसकी कॉपी उप्र शासन को भेजी गई है। बताया
गया कि सीबीआइ की एंटीकरेप्शन शाखा ने मामले में दस्तावेज व साक्ष्य जुटाने
की प्रकिया शुरू कर दी है। एसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में लखनऊ पहुंची
सीबीआइ टीम ने बुधवार को नियुक्ति विभाग पहुंचकर परीक्षा व भर्ती से जुड़े
कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही गृह विभाग के अधिकारियों से संपर्क
कर कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने में मदद मांगी है। सीबीआइ टीम इलाहाबाद
स्थित लोक सेवा आयोग के कार्यालय में जाकर भी छानबीन करेगी।1ध्यान रहे,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 जुलाई 2017 को विधानसभा सत्र के दौरान
सपा शासनकाल में हुई भर्तियों की जांच सीबीआइ से कराने की घोषणा की थी। बाद
में भर्तियों की जांच के लिए 26 जुलाई, 2017 को कैबिनेट में प्रस्ताव आया
था। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग ने केंद्र सरकार को 31
जुलाई, 2017 को पत्र भेजकर मामले की सीबीआइ जांच कराए जाने की सिफारिश की
थी। प्रदेश सरकार ने अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017 के बीच हुई यूपीपीएसी
परीक्षा और भर्तियों की जांच कराए जाने की मांग की है। बताया गया कि चूंकि
इस मामले में अब तक कोई शिकायत अथवा एफआइआर दर्ज नहीं है। लिहाजा सीबीआइ
पहले प्रारंभिक जांच कर दस्तावेज व साक्ष्य जुटाएगी, जिसके आधार पर रिपोर्ट
दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق