इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग से पांच साल में हुई सभी भर्तियों की
सीबीआइ जांच में पीसीएस सहित अन्य परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं जलाने का
सच भी उजागर होगा। आरोप है कि इन कॉपियों को पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल यादव
के इशारे पर जलाया गया था, ताकि भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के सबूत नष्ट
हो जाएं।
आरोप है कि
मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को चार साल तक
संरक्षित रखने के नियम में बदलाव कर दिया गया, जबकि आयोग ने सूचना अधिकार
अधिनियम के तहत मांगे गए जवाब में कहा था कि कॉपियों को एक साल तक संरक्षित
रखने का नियम है उसके बाद नष्ट कर दिया जाता है। यह प्रकरण उस समय सतह पर
आया जब आयोग की ओर से पीसीएस 2012 भर्ती परीक्षा का परिणाम 2014 में जारी
किया गया था। प्रतियोगी छात्र अवनीश पांडेय ने भर्तियों में भ्रष्टाचार
होने का आरोप लगा सूचना अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका देखने की इच्छा जताई
थी। पीसीएस 2012 की मुख्य परीक्षा में आयोग ने 4660 कापियां संरक्षित की
थीं। आरटीआइ पर आयोग की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया था कि मुख्य
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जला दी गई हैं। आयोग ने कहा था कि उत्तर
पुस्तिकाओं को एक साल तक संरक्षित रखने का नियम है। इसके बाद नष्ट कर दिया
जाता है। अवनीश पांडेय सहित अन्य ने आरोप लगाया था कि पीसीएस सहित अन्य
परीक्षाओं में भ्रष्टाचार हुआ है इसीलिए उत्तर पुस्तिकाओं को सबूत मिटाने
के इरादे से जला दिया गया है, आयोग में पुराने नियम के अनुसार मुख्य
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को कम से कम चार साल तक और किसी मामले में
न्यायालय में वाद दायर होने पर उसका अंतिम निर्णय होने तक संरक्षित रखने का
नियम था। आयोग का कहना है कि मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं एक साल
तक ही रखने का नियम कई वर्षो से है। सीबीआइ जांच में यह स्थिति भी साफ हो
जाएगी कि आयोग ने पीसीएस परीक्षा सहित अन्य की उत्तर पुस्तिकाएं किस नियम
और किन परिस्थितियों में जलाकर नष्ट कीं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق