इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में मौलिक नियुक्ति की मांग पूरी न होने पर
प्रशिक्षु शिक्षकों का आंदोलन दिनों दिन तेवर बदल रहा है। बुधवार को
आंदोलनकारियों ने सिर मुड़वाकर विरोध जताया।
महिला प्रशिक्षुओं ने
चेतावनी दी है कि 10 दिन में मौलिक नियुक्ति का आदेश जारी नहीं हुआ तो वे भी अपने सिर मुड़वाएंगी।
इससे पहले शिक्षा निदेशालय पर कई दिनों प्रदर्शन करने के बाद प्रशिक्षु
शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाई थी। मंगलवार को सिविल लाइंस में भिक्षा
मांगकर अपना विरोध दर्ज कराया था। बुधवार को शिक्षा निदेशालय प्रांगण में
विरोध प्रदर्शन के दौरान सचिन बालियान, प्रवीण, सोहनलाल, श्याम आदि ने सिर
मुड़वाया। इन सभी का नेतृत्व कर रहे संदीप पांडेय ने बताया कि मौलिक
नियुक्ति की मांग वे सभी पांच महीने से कर रहे हैं, जबकि नियमानुसार उन्हें
एक महीने में मौलिक नियुक्ति मिलनी चाहिए थी। बताया कि वे प्रशिक्षु
शिक्षक चयन 2011 भर्ती के अंतर्गत 2016 में चयनित नौवें बैच के 803
प्रशिक्षु शिक्षक हैं। जिन्हें 28 जिलों में चयन किया गया था। सभी अपना छह
महीने का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय
की ओर से कराई गई लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं जिसका परिणाम 30
अगस्त 2017 को घोषित हुआ था। कहा कि सभी अर्हता पूरी करने के बावजूद वे
सड़क पर ठोकरें खा रहे हैं और उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। चेतावनी दी
कि मौलिक नियुक्ति का आदेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन में सरकार को और भी
कड़े तेवर का सामना करना होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق