लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश सरकार राजकीय शिक्षकों के 10609 पदों पर भर्तियां
करने जा रही है। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग को रिक्तियों की सूचना भेज
दी गई है। मई में इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जुलाई में रिजल्ट
आएगा। यह जानकारी शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी।
डॉ. शर्मा शुक्रवार को विधान परिषद में सपा सदस्य बासुदेव यादव के
प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मार्च 2017 तक प्रदेश में 18
अभिनव विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। यहां पढ़ाई चल रही है। इनमें
12वीं की सीबीएसई से मान्यता के लिए कार्यवाही चल रही है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि विभाग में अभिनव विद्यालय सहित मॉडल इंटर कॉलेजों
के लिए राजकीय शिक्षकों के रिक्त पद सृजित कर लिए गए हैं। कुल 10609
राजकीय शिक्षकों के पदों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। सरकार की
कोशिश है कि जल्द से जल्द रिक्त पद भर लिए जाएं।
स्कूलों में फल वितरण के प्रश्न पर मंत्री उलझीं
स्कूलों में बच्चों को फल वितरण के प्रश्न पर विभागीय मंत्री अनुपमा
जायसवाल उलझ गईं। यह प्रश्न सपा के आनंद भदौरिया ने पूछा था। मंत्री ने
बताया कि मिड-डे-मील योजना के तहत ही सप्ताह में एक दिन फलों का वितरण होता
है। इस पर सपा सदस्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं फल वितरित नहीं हो
रहे हैं। शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने फल वितरण का बजट कितना जारी
हुआ है इसकी सूचना दे दी जाए। इस पर नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने स्थिति
संभाली।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق