लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती का पहला विज्ञापन 10
मार्च से पहले जारी करेगा। इसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक
विकास दल अधिकारी के 652 व व्यायाम प्रशिक्षक के 42 पद शामिल हैं। कुल
मिलाकर 694 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी होगा।
साथ ही ग्राम विकास
अधिकारियों के 3133 पद व कनिष्ठ सहायकों के 5128 पदों के लिए फिर से
साक्षात्कार होंगे। 1यह फैसला अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मंगलवार को हुई
बैठक में लिया गया। आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि जितनी भी
भर्तियां रुकी हैं उन्हें तत्काल आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि
भर्ती का पहला विज्ञापन 10 मार्च से पहले जारी कर दिया जाएगा। ग्राम विकास
अधिकारियों के 3133 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार सपा सरकार के समय हुए
थे। इसमें 16070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना था लेकिन
3300 के ही साक्षात्कार हो सके थे। ऐसे में 12770 अभ्यर्थियों का
साक्षात्कार ही नहीं हुआ था। आयोग ने वीडीओ के पद के लिए फिर से
साक्षात्कार करने का निर्णय लिया है। इसमें सभी 16070 अभ्यर्थियों को
बुलाया जाएगा। यह साक्षात्कार 28 मार्च से शुरू होकर तीन महीने तक चलेंगे।
इसी प्रकार कनिष्ठ सहायक के 5128 पदों के लिए भी सपा सरकार के समय नौ हजार
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए थे। जबकि इसमें भी 12525 अभ्यर्थियों के
साक्षात्कार होने थे। आयोग ने इनमें भी सभी अभ्यर्थियों के फिर से
साक्षात्कार करने का निर्णय लिया है। कनिष्ठ सहायक के इन पदों के लिए पहले
उन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जिनका पिछले बार साक्षात्कार नहीं हुआ था।
इसके बाद उन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जिनका साक्षात्कार हो चुका है। यह
साक्षात्कार वीडीओ पद के साक्षात्कार के बाद होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق