बहराइच। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा
जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षुओं ने राज्यमंत्री से 12460 सहायक
अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की।
बीटीसी शिक्षक भर्ती संघ के बैनर तले बीटीसी प्रशिक्षुओं ने रविवार को
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा।
बीटीसी प्रशिक्षु विनय पांडेय, आदर्श मिश्रा, पूजा देवी, कोमल, सुधीर
मेहरोत्रा आदि ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 12460 सहायक अध्यापक
भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपदवार चयन सूची भी
तैयार की जा चुकी है। अब केवल नियुक्त पत्र वितरित करना रह गया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से इस भर्ती पर रोक लगा दी गई, लेकिन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने राज्य सरकार को फिर भर्ती प्रक्रिया
पूरी करने के आदेश दिए हैं। सभी ने चार सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया को
पूरी करने की मांग की। इस दौरान विनोद पाठक, आलोक उपाध्याय, दीपक यादव,
अनूप आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق