अमरोहा : बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने नए साल में पहली बार
स्कूलों के निरीक्षण की ओर रुख किया है। शुक्रवार को हसनपुर क्षेत्र में छह
स्कूलों का निरीक्षण कर एक शिक्षक को निलंबित करते हुए 14 का वेतन रोकने
का आदेश जारी कर दिया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमवार को हसनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय
कुंदरकी भूड़ पहुंच गए। स्कूल के अभिलेख अधूरे मिलने और शिक्षक डायरी न होने
और स्कूल के समय चौराहे पर चाय पीने वाले शिक्षक चमन शर्मा को तत्काल
निलंबित कर दिया। वहीं प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण में विद्यार्थियों की
संख्या शून्य मिलने पर शिक्षिका शमसीन, शिक्षामित्र विजयपाल, चंद्रसेन व
मीनू का वेतन रोकने का आदेश दिया है। प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर भूड़े के
निरीक्षण में भी कई कमियां मिली। जैसे स्कूल की साफ-सफाई खराब, शिक्षक
डायरी नहीं मिली, शिक्षण कार्य ठीक नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक रीतू रानी
गुप्ता, शिक्षक जनेस पाल, शिक्षामित्र रूबी परवीन, मोहम्मद रासिद व अमित
कुमार का वेतन रोक दिया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق