एनबीटी, लखनऊ: स्टेट यूनिवर्सिटी और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के सत्र
2018-20 में बीएड दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया
गुरुवार से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी शाम पांच बजे के बाद से 15 मार्च तक
आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा दस अप्रैल को कराई जाएगी।
लखनऊ
यूनिवर्सिटी को इस बार दाखिला
प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऐडमिशन को-आर्डिनेटर प्रो. एनके खरे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की आवेदन
प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। जिस अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता
स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी या इससे ऊपर है वही आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, फीस अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने साफ किया है कि जीएसटी की वजह
से इस बार आवेदन फीस बढ़नी तय है।
आज आएगा फैसला :प्रो. एनके खरे ने बताया कि आवेदन फीस के सिलसिले में
गुरुवार को शासन स्तर पर सुबह 11 बजे बैठक में फैसला लिया जाएगा। मंगलवार
को हुई बैठक में आवेदन फीस पर सहमति नहीं बन पाई थी। इस बार बीएड आवेदन के
समय ही अभ्यर्थी को अपने पूरे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। हालांकि, अभी तक
अभ्यर्थी को पंजीकरण के समय ही सभी दस्तावेज दिखाने होते थे।
एक फोन नंबर से एक फॉर्म
बीएड-2018 के को-ऑर्डिनेटर प्रो. नवीन खरे ने बताया कि इस बार बीएड आवेदन
प्रक्रिया में आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। सभी अभ्यर्थी को आधार
नंबर से ही पंजीकरण कराना है। इसके साथ ही इस बार एक मोबाइल नंबर से एक
फॉर्म ही भरा जा सकेगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को
www.lkouniv.ac.in और www.upbed.nic.in पर लॉगइन करना होगा। प्रो. खरे ने
बताया कि शासन स्तर से फीस नहीं तय होती है तो अभ्यर्थी पहले चरण में अपना
पंजीकरण कराकर एक्जिट कर जाएंगे। दोबारा से वह अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड
डालकर फीस जमा कर सकते हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा-2018 के आवेदन गुरुवार शाम पांच बजे से शुरू हो
जाएंगे। अभ्यर्थी आधार कार्ड से ही पंजीकरण करा सकेंगे। -प्रो. नवीन खरे,
बीएड को-ऑर्डिनेटर
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق