इलाहाबाद : परिषदीय शिक्षकों के अंतर जिला तबादला आवेदन की 15 फरवरी शाम
बजे तक अंतिम तारीख है। इसके बाद अध्यापिकाओं को बीएसए कार्यालय में आवेदन
की हार्डकॉपी जमा करनी होगी और 17 फरवरी को
प्रदेश भर में एक साथ बीएसए कार्यालय पर तबादले की
काउंसिलिंग होगी।
बीएसए को निर्देश दिया गया है कि हर आवेदन की गहनता से
पड़ताल करके ही उसका सत्यापन किया जाए।1बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय
सिन्हा ने तबादलों के संबंध में सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इस बार
ऑनलाइन आवेदन दो बार लिए गए हैं। 16 से 29 जनवरी तक उन शिक्षक-शिक्षिकाओं
ने आवेदन किए हैं, जिन्होंने पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। इसके बाद नौ
से 15 फरवरी तक सिर्फ उन शिक्षिकाओं के आवेदन स्वीकार होंगे, जो पति निवास
स्थान या फिर ससुराल वाले जिले में जाना चाहती हैं। इन्हें कोर्ट के
निर्देश पर शासन ने पांच वर्ष की समय सीमा से छूट दी है। इसमें यह अनिवार्य
रूप से देखा जाए कि यदि उनके पति सरकारी सेवा में हैं तो कहां तैनाती है।
यही नहीं जिन आवेदन पत्रों को निरस्त किया जाए, उनका कारण स्पष्ट रूप से
लिखा जाए। 123 फरवरी तक बीएसए को आवेदन पत्रों का सत्यापन करना है और फिर
वह मुख्यालय भेजे जाएंगे। अंतर जिला तबादला आदेश होली के आसपास जारी होने
के आसार है, इससे शिक्षक नए सत्र के पहले ही अपने जिलों में पहुंच
जाएंगे।’>>ऑनलाइन आवेदन शाम पांच बजे होंगे बंद, 16 को जमा करें
हार्डकॉपी 1’>>बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 17 को होगी
काउंसिलिंग
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق