इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक व अशासकीय
स्कूलों की 2018 की अवकाश तालिका जारी हो गई है। इसमें वर्ष भर में सिर्फ
34 दिन छुट्टी रहेगी। परिषद ने शासन के निर्देश पर महापुरुषों
की जयंती के अधिकांश अवकाश काट दिए हैं, उसी में
जन्माष्टमी भी शामिल हो गया है।
अब तीन सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव पर भी
विद्यालय खुलेंगे। 1परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को भेजी अवकाश तालिका
में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा।
सूची में अब गिने-चुने जयंती अवकाश रह गए हैं। इनमें गुरु गोविंद सिंह,
कपरूरी ठाकुर, संत रविदास, रामनवमी, डा. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी
जयंती, महर्षि वाल्मीकि, चित्रगुप्त, गुरुनानक, चौधरी चरण सिंह व यीशु का
जन्मदिवस क्रिसमस मनाने पर अवकाश रहेगा। वहीं, तीन सितंबर को होने वाले
कृष्ण जन्मोत्सव पर अवकाश का जिक्र सूची में नहीं है। सचिव ने निर्देश दिया
है कि स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती पर स्कूल खुलेंगे, सिर्फ शिक्षण
कार्य स्थगित रहेगा। निर्देश है कि अवकाश तालिका के इतर डीएम सिर्फ दो दिन
का अवकाश दे सकेंगे। स्थानीय मेला आदि पर छुट्टी नहीं होगी। डीएम के अलावा
अवकाश देने के लिए अन्य अफसर अधिकृत नहीं होंगे। सचिव ने कहा कि मुस्लिम
त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे या पीछे हो सकते हैं। हरितालिका
तीज, करवा चौथ, संकठ चतुर्थी, हलषष्टी, अहोई अष्टमी का अवकाश अध्यापिकाओं व
बालिकाओं को मिलेगा। अक्सर जिलों में मंडलीय व जिला स्तरीय रैलियों के बाद
विद्यालय बंद कर दिए जाते हैं। ऐसा अब होने पर संबंधित अधिकारी पर
कार्रवाई होगी। जिलों में होने वाले विशेष कार्यक्रमों को देखते हुए
विद्यालय का समय भी बदला नहीं जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें