इलाहाबाद : सम्मिलित राज्य/अवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस परीक्षा 2018
की परीक्षा अब संघ लोकसेवा आयोग के पैटर्न पर होगी। उप्र लोकसेवा आयोग ने
शुक्रवार को इस पर मुहर लगा दिया है। आयोग की बैठक में यह प्रस्ताव पास
होने के बाद अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए शासन में भेजा गया है। मंजूरी
मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आयोग में सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यानि
शासन से अनुमोदन मिलते ही पीसीएस 2018 परीक्षा का स्वरूप बदल जाएगा। इससे
पहले आयोग की परीक्षा समिति ने इसका अनुमोदन किया था। गौरतलब है कि आयोग ने
पीसीएस परीक्षा का पैटर्न यूपीएससी की तर्ज पर करने का निर्णय पिछले साल
ही लिया था लेकिन, शासन ने प्रस्ताव में कुछ खामियों के कारण मंजूरी नहीं
दी थी। आयोग के निर्णय से प्रतियोगी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सचिव जगदीश ने बताया कि आयोग की बैठक में इन प्रस्तावों पर निर्णय पारित कर
दिया गया है। इसके अलावा हर विषय के सिलेबस का रिव्यू भी किया गया है। इसे
अंतिम मंजूरी के लिए शासन में भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही नोटिफिकेशन
जारी होगा।
साक्षात्कार व मुख्य परीक्षा पर पड़ेगा असर : आयोग के निर्णय से पीसीएस
2018 की मुख्य परीक्षा में दो की बजाय एक वैकल्पिक विषय होगा। साक्षात्कार
के अंक 200 से घटकर 100 रह जाएंगे। यानि चयन का आधार इंटरव्यू के बजाय
लिखित परीक्षा की मेरिट होगी। साथ ही मुख्य परीक्षा के अंकों का महत्व भी
बढ़ जाएगा। 1यही नहीं अब इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।
साक्षात्कार के लिए अभी तक 21 दिन पहले अभ्यर्थी को नोटिस भेजे जाने का
नियम था लेकिन, अब तकनीकी युग में उन्हें 15 दिन पहले नोटिस भेजी जाएगी।
वहीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का समय 21 दिन और ऑफलाइन के लिए 28 दिन
मिलेंगे। आयोग के इस कदम से परीक्षा में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें