यूपी बोर्ड प्रशासन सिर्फ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा में
ही सख्ती नहीं बरत रहा है, बल्कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी कड़ी
निगरानी के बीच होगा। इसमें जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगेगी उन्हें इस बार
पॉवर प्रजेंटेशन के जरिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
प्रदेश भर में मूल्यांकन कार्य 20 मार्च से शुरू कराने की योजना बन रही है।
महकमे के अफसर इसकी नियमित मॉनीटरिंग करेंगे। 1यूपी बोर्ड प्रशासन पहले ही
यह स्पष्ट कर चुका है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे के
सामने होगा, ताकि परीक्षक समय से सही तरीके से कॉपियों का मूल्यांकन करें।
इस बार परीक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, इसके पहले हर
जिले को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जाते थे। इसी प्रशिक्षण में लिखित
निर्देश भी दिए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन की मंशा है कि कॉपियां इस तरह से
जांची जाए कि उनके पुनमरूल्यांकन की नौबत ही न आए और ही बाद में
परीक्षार्थी अंक बढ़वाने की दावेदारी कर सकें। यह तभी संभव है कि जब
परीक्षक कार्य पूरे मनोयोग से करें। 1परीक्षा कार्यक्रम वैसे तो 10 मार्च
तक का घोषित है लेकिन, कुछ परीक्षाएं 12 मार्च को भी होंगी। इसके बाद तीन
से चार दिनों में उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित जिलों में पहुंचेंगी। ऐसे में
मूल्यांकन कार्य 20 मार्च से शुरू कराने की योजना है। यही नहीं, इस बार
परीक्षा टॉप करने वाले परीक्षार्थियों की कॉपी मॉडल के रूप में वेबसाइट पर
अपलोड करने की भी तैयारी है, यह तभी संभव है, जब मूल्यांकन पर कोई सवाल न
उठे। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि कार्य पारदर्शी और शासन की
मंशा के अनुरूप होगा।’>>पॉवर प्रजेंटेशन के जरिए प्रशिक्षण देने की
तैयारियां शुरू 1’>>20 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने
पर मंथन
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق