प्रदेश के शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने के कारण हजारों
शिक्षामित्रों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, परिषद की
ओर से नियुक्त 25 हजार शिक्षामित्रों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिला
है।
इससे सभी परेशान हैं। अवसाद में आकर शिक्षामित्रों की
मौतों का सिलसिला जारी है, अफसर इस ओर गंभीर नहीं है। वहीं, उत्तराखंड में
योग्य शिक्षामित्रों को समायोजित कर गैर टीईटी क्वालीफाई लोगों को दो वर्ष
का अवसर दिया गया है जबकि यूपी में ठीक इसके विपरीत कार्य किया जा रहा है।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र शाही
का कहना है कि शिक्षामित्र साथी स्नातक परास्नातक प्रशिक्षित योग्य हैं
परिषदीय शिक्षा व्यवस्था को पिछले 17 वषों से मजबूत बनाने का कार्य किए हैं
सरकार अगर जल्द इनके बारे में निर्णय नहीं लेती है तो स्थिति और भयानक
होगी। वित्त विभाग को परिषद के शिक्षामित्रों की सूची ना मिलने के कारण सात
माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। शाही ने मुख्यमंत्री का ध्यान इस
गंभीर समस्या की तरफ आकर्षित कराते हुए जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें