साक्षर भारत मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत प्रदेशभर के एक लाख शिक्षा
प्रेरकों को 32 महीने का मानदेय नहीं मिला है। यही नहीं 31 दिसम्बर के बाद
से इनका अनुबंध भी नहीं बढ़ा है जिससे ये प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं।
सरकार
के उदासीन रवैये के खिलाफ प्रेरकों ने आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर
एसोसिएशन के बैनर तले 26 फरवरी को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है।प्रदेश
के 65 जिलों में साक्षर भारत मिशन संचालित है। इसके तहत 49921 लोक शिक्षा
केंद्रों पर 99482 शिक्षा प्रेरक कार्यरत हैं। प्रेरकों को प्रतिमाह दो
हजार रुपये मानदेय मिलता है। इनके अलावा जिले एवं ब्लाक में तकरीबन एक हजार
समन्वयक कार्यरत हैं। 31 दिसम्बर को जब इनका अनुबंध समाप्त किया गया तब तक
32 महीने का मानदेय बकाया था, जिसका भुगतान अभी नहीं हो सका है। इलाहाबाद
में प्रेरकों की संख्या 2633 है। केंद्र सरकार ने 31 दिसम्बर 2017 के बाद
साक्षर भारत मिशन योजना संचालित करने की अनुमति नहीं दी है। शिक्षा
प्रेरकों का काम 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को साक्षर बनने के लिए
प्रेरित करना है। इनके हटने के बाद से निरक्षर लोगों को शिक्षा की मुख्य
धारा में जोड़ने की मुहिम प्रभावित होगी।
32 महीने का बकाया मानदेय का भुगतान एक मुश्त किया जाए। हमारी संविदा जल्द
बहाल कर हम प्रेरकों को एक सम्मानजनक मानदेय के साथ प्राथमिक विद्यालय में
क्लर्क के रूप में नियुक्त किया जाए। 26 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने
के लिए 25 फरवरी को ही बसों से लखनऊ रवाना होंगे। -सीमा मौर्या,
जिलाध्यक्ष, आदर्श लोकशिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें