देवरिया : बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के
लिए शनिवार को सदर बीआरसी परिसर में काउंसि¨लग का आयोजन किया गया, जिसमें
आनलाइन 350 में 321 शिक्षक ही काउंसि¨लग के लिए पहुंचे। इस दौरान परिसर में
गहमागहमी का माहौल रहा।
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत पुरुष व
महिला शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार
बजे तक सदर ब्लाक संसाधन केंद्र पर काउंसि¨लग का आयोजन किया गया, कुल पांच
टेबल लगाए गए थे। सभी 16 ब्लाकों व नगर क्षेत्र देवरिया व गौरा बरहज के
शिक्षक काउंसि¨लग के लिए पहुंचे थे। जिसमें बनकटा, भाटपाररानी व भटनी से
7-7 शिक्षक, सलेमपुर ब्लाक से 26, लार से 20, भागलपुर से 25, बरहज से 17,
भलुअनी से 14, देवरिया सदर से 24, रुद्रपुर से 27, गौरीबाजार से 51,
बैतालपुर से 39, देसही देवरिया से 17, तरकुलवा से 10, पथरदेवा से दो,
रामपुर कारखाना से 27, नगर क्षेत्र देवरिया व बरहज से एक शिक्षक शामिल हुए।
उनका आनलाइन आवेदन का ¨प्रट आउट, प्रथम नियुक्ति तिथि आदेश, कार्यभार
ग्रहण आदेश, पदोन्नति आदेश, पदोन्नति कार्यभार ग्रहण आदेश, स्थानांतरण या
समायोजन आदेश, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शपथ पत्र, दिव्यांगता एवं गंभीर
बीमारी से संबंधित प्रमाणपत्र सीएमओ से प्रमाणित आदि की जांच की गई। वहीं
पहले दिन काउंसि¨लग से वंचित करीब 29 से अधिक शिक्षकों को 18 फरवरी को भी
मौका दिया गया है। मूल अभिलेखों से सत्यापन के बाद मूल्यांकन के लिए बेसिक
शिक्षा परिषद इलाहाबाद को आनलाइन भेज दिया जाएगा। इस मौके पर खंड शिक्षा
अधिकारी देवरिया सदर प्रभात श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी बनकटा ¨पगल
प्रसाद राणा, प्रीतम ¨सह, जयशंकर कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडेय,
मनीष कुमार, अशोक कुमार, उमेश कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार आर्य, बलिस्टर
¨सह आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें