इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के 35 हजार से अधिक शिक्षकों ने अंतर
जिला तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। गुरुवार शाम पांच बजे तबादले की
वेबसाइट बंद हो गई है।
अब आवेदन करने वाली शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीएसए
कार्यालय में आवेदन की हार्डकॉपी शुक्रवार को जमा करनी होगी और 17 फरवरी को
प्रदेश भर में एक साथ बीएसए कार्यालय पर तबादले की काउंसिलिंग होगी।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने अंतर जिला तबादले के लिए इस बार दो चरणों
में ऑनलाइन आवेदन किया है। पहले 16 से 29 जनवरी तक उन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने
आवेदन किए, जिन्होंने पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। इस बीच
अध्यापिकाओं की याचिका पर हाईकोर्ट ने उन्हें पांच वर्ष की सेवा से सशर्त
छूट देने का निर्देश दिया। शासन के आदेश पर परिषद ने नौ से 15 फरवरी तक
सिर्फ उन शिक्षिकाओं के आवेदन स्वीकार होंगे, जो पति के निवास स्थान या फिर
ससुराल वाले जिले में जाना चाहती हैं। गुरुवार को शाम पांच बजे तक करीब 35
हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किए हैं। गुरुवार को अंतिम तारीख
होने के कारण बड़ी संख्या में आवेदन हुए हैं। अधिक हिट होने से वेबसाइट कई
बार हैंग हुई, फिर भी इच्छुक अध्यापिकाओं ने आवेदन कर लिए हैं। अब वह
शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में आवेदन की हार्डकॉपी जमा करेंगी और 17 फरवरी
को बीएसए कार्यालय पर होने वाली काउंसिलिंग में शामिल होंगी। बीएसए 23
फरवरी तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करके रिपोर्ट बेसिक शिक्षा परिषद
मुख्यालय को भेजेंगे। सचिव ने निर्देश दिया है कि इसमें यह अनिवार्य रूप से
देखा जाए कि यदि उनके पति सरकारी सेवा में हैं तो कहां तैनाती है। जिन
आवेदन पत्रों को निरस्त किया जाए, कारण स्पष्ट रूप से लिखा जाए। अंतर जिला
तबादला आदेश होली बाद जारी होने के आसार है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق