नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्र पांच साल से अधिक समय से रिक्त पड़े सरकारी
पदों को खत्म करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में उसने सभी मंत्रलयों
और विभागों को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
वित्त मंत्रलय की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, ‘सभी मंत्रलयों
और विभागों से कहा गया था कि पांच साल से ज्यादा समय से खाली पड़े पदों को
खत्म करने के बारे में वे कार्रवाई रिपोर्ट जमा करें। कुछ विभागों और
मंत्रलयों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है, लेकिन कुछ ने व्यापक रिपोर्ट
देने की जगह टुकड़े-टुकड़े में जानकारी दी है।’
16 जनवरी, 2018 को भेजे गए इस पत्र में कहा गया था, ‘सभी मंत्रलयों/विभागों
के वित्तीय सलाहकारों और संयुक्त सचिवों (प्रशासन) से कहा गया है कि वे
ऐसे पदों की पहचान करें, जो पांच साल से ज्यादा समय से खाली हैं। इस बारे
में एक व्यापक रिपोर्ट जमा करें कि इन पदों को खत्म करने के लिए क्या कदम
उठाए गए।’ इस स्मृति पत्र के बाद गृह मंत्रलय ने सभी अतिरिक्त सचिवों,
संयुक्त सचिवों, अर्धसैन्य बलों के प्रमुखों और अन्य संबंधित संगठनों से यह
अनुरोध किया है कि वे इस बारे में व्यापक रिपोर्ट जमा करें। एक अनुमान के
अनुसार, केंद्र सरकार में कई हजार पद ऐसे हैं, जो पांच साल या उससे भी
ज्यादा समय से रिक्त हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق