परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर
शासन भी खासा गंभीर है। इस परीक्षा की तैयारियों को लेकर पांच मार्च को
शाम साढ़े चार बजे अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह वीडियो
कांफ्रेंसिंग करेंगे। अफसरों को परीक्षा में नकल रोकने के कड़े निर्देश दिए
जाएंगे और अब तक
तैयारियों का हाल भी पूछा जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के
प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती की पहली बार लिखित परीक्षा 12
मार्च को होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन, केंद्र निर्धारण हो चुका है,
जबकि प्रवेशपत्र का वितरण कराया जा रहा है। अब परीक्षा तैयारियों पर सभी ने
ध्यान केंद्रित किया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह
ने बताया कि अपर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग की सूचना सभी
मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित शिक्षा महकमे के अफसरों को भेज
दी गई है। इसका एजेंडा भी तय कर लिया गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें