परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह की ओर से रविवार को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रदेश भर के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में भी निर्देश जारी किया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती की लिखित परीक्षा पहली बार होनी है। इसके लिए सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर 358 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने परीक्षा केंद्र व परीक्षार्थियों की सूची पिछले दिनों एनआइसी को भेज दी थी। 1ज्ञात हो कि इस परीक्षा में एक लाख 20 हजार 846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आवेदन पत्रों की जांच में 4092 के आवेदन अलग-अलग वजहों से निरस्त किए जा चुके हैं।
sponsored links:


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق