इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक
बनने को प्रतियोगियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इसका अंदाजा लिखित परीक्षा
के लिए ऑनलाइन आवेदनों से ही लगाया जा सकता है।
महज पांच दिनों में ही 47
हजार 598 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। यह संख्या अभी और बढ़ना तय है,
क्योंकि आवेदन करने के लिए एक सप्ताह से अधिक का समय
शेष है। 1परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए
पहली बार लिखित परीक्षा मार्च में होनी है। 68500 शिक्षकों की भर्ती के लिए
बीते 25 जनवरी अपरान्ह से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें वही
अभ्यर्थी दावेदारी कर सकते हैं, जो टीईटी उत्तीर्ण और प्रशिक्षित हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय उप्र के अनुसार 29 जनवरी की शाम तक 47
हजार 598 पंजीकरण व आवेदन हो चुके हैं। यह प्रक्रिया अभी नौ फरवरी तक चलनी
है। ऐसे में माना जा रहा है कि डेढ़ लाख से अधिक दावेदार होंगे। ज्ञात हो
कि पंजीकरण की अंतिम तारीख पांच फरवरी व ऑनलाइन आवेदन नौ फरवरी को शाम छह
बजे तक स्वीकार होंगे।1योगी सरकार की पहली सबसे बड़ी भर्ती सुप्रीम कोर्ट
के निर्देश पर हो रही है। कोर्ट ने 25 जुलाई को शिक्षामित्र से सहायक
अध्यापक बनने वालों का समायोजन निरस्त कर दिया था और सरकार को निर्देश दिया
कि इन अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने के लिए दो अवसर मुहैया कराए जाएं। ऐसे
में सरकार ने टीईटी कराने के बाद पहली भर्ती की दिशा में बढ़ चली है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق