नियुक्ति की मांग को लेकर बीएड-टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सैंकड़ों की
संख्या में पहुंचकर लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन
किया. पिछले करीब एक महीने से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने अब अपने
प्रदर्शन को आंदोलन का रूप दे दिया है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी नियुक्ति के लिए जुलाई
2017 में सरकार को अधिकृत किया है. सरकार को छूट दी गई है कि वह इस पर
निर्णय ले सकती है. बावजूद इसके सरकार महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी
नियुक्ति का आदेश नहीं निकाल रही.
बीएड टीईटी उत्तीर्ण इन अभ्यर्थियों ने 2011 में 72825 पदों के लिए आई
शिक्षक भर्ती में आवेदन किया था. इनमें से करीब करीब 66 हजार की नियुक्ति
हो चुकी है, जबकि इसके बाद मामला कोर्ट में जाने के चलते बाकियों को
नियुक्ति नहीं मिल पाई. अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के साफ
निर्देश हैं कि जब तक उनके मामले में शासन प्रक्रिया पूरी नहीं करती तब तक
कोई नई भर्ती नहीं होगी.
जबकि सरकार इनको नियुक्ति दिए बिना ही नई भर्ती कर रही है. अभ्यर्थियों ने
कहा कि अगर उनको नियुक्ति देने पर अब फैसला नहीं हुआ तो वह लोग आमरण अनशन
करेंगे.
अभ्यर्थी
नीलेश शुक्ला ने बताया कि उन्हें अनशन पर बैठे हुए आज 32वां दिन है,
बावजूद इसके न सरकार और न ही प्रशासन उनकी सुध ले रहा है. नीलेश ने कहा कि
अगर शुक्रवार शाम तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला तो वे आमरण अनशन पर बैठ
जाएंगे.
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें