अवागढ़। आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षामित्र मनमोहन सिंह ने घर के अंदर
फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेजा। वही घटना के बाद शिक्षामित्र संघ में आक्रोश है।
थाना नया गांव क्षेत्र के सराय अगहत निवासी मनमोहन सिंह (35) पुत्र पूरन
सिंह शिक्षामित्र था। वर्तमान में वह अवागढ़ क्षेत्र के ओनेरा प्राथमिक
विद्यालय पर तैनात था। घर से विद्यालय दूर होने के कारण शिक्षामित्र मनमोहन
कस्बा अवागढ़ में किराये पर रहता था। सोमवार देर शाम मनमोहन ने आर्थिक
तंगी से परेशान होकर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।
घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों ने पुलिस और परिवारीजनों को दी। सूचना
पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। शिक्षामित्र ने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात
कही है। नोट में उसने परिवारीजनों से एरियर और मानदेय मिलने पर कर्जदारों
को उधारी चुकाने के लिए भी लिखा है।
जिला अस्पताल में मौजूद परिवारीजनों और शिक्षामित्रों ने बताया कि मृतक को
करीब पांच माह से एरियर और मानदेय नहीं मिला था। इससे वह परेशान था। उसने
संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी। घटना के बाद शिक्षामित्र संघ
के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें