फैजााबाद जिले में बुनियादी शिक्षा का सहारा बने दो हजार शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान न होने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कार्य कर रहे 382 शिक्षामित्रों को तो छह माह से फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई है। ऐसे में सभी शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और बिना पैसे के ही शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं।
शिक्षामित्रों का समायोजन बीती जुलाई में रद्द कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने शिक्षामित्रों को दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की। पहले तो शिक्षामित्र इसे लेने से इन्कार करते रहे, लेकिन सरकार का रुख नरम न होने व कार्रवाई के भय से शिक्षामित्र काम पर लौट आए। तब से शिक्षामित्र विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं, मगर बदले में इन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य रहे 1688 शिक्षामित्रों को तो नवंबर तक भुगतान किया गया, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कार्य कर रहे 382 शिक्षामित्र छह माह से खाली हाथ हैं। इसके अलावा समायोजन रद्द होने के बाद जुलाई के छह दिन का अवशेष का भुगतान भी आज तक नहीं हो सका है।
मानदेय भुगतान के लिए कई बार शिक्षामित्रों ने बीएसए, जिलाधिकारी सहित कई उच्चाधिकारियों से मांग भी की है। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने से ये पहले ही दुश्वारियों से गुजर रहे थे। अब दस हजार रुपये मानदेय का भुगतान भी न होने से शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसी शिक्षामित्र को बच्चे की फीस जमा करनी है, तो किसी को कर्ज चुकाना है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें