इलाहाबाद : प्रदेश भर में 125 पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल
कालेजों की स्थापना में सरकार तेजी से जुट गई है। पांच फरवरी को कालेजों
में शिक्षकों के पद सृजित हुए थे, अब सभी कालेजों में किन विषयों के
प्रवक्ता तैनात होंगे उसका आवंटन कर दिया गया है।
यह
कालेज नए शैक्षिक सत्र यानी एक अप्रैल से संचालित करने की तैयारी
है।1प्रवक्ताओं का चयन उप्र लोकसेवा आयोग, लिपिकों का अधीनस्थ सेवा आयोग और
चतुर्थ श्रेणी की भर्ती आउटसोर्सिग के जरिए होनी है। सरकार ने शुक्रवार को
ही बजट में इन कालेजों को खोलने का एलान किया। उसी दिन शाम को सभी मॉडल
कालेजों में विषयवार प्रवक्ताओं का आवंटन किया गया है। इसमें देवीपाटन मंडल
में एक भी मॉडल कालेज नहीं मिला है, वहीं प्रधानमंत्री के वाराणसी मंडल
में सिर्फ एक कालेज खोला जा रहा है। 1शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा.
अवध नरेश शर्मा ने इस संबंध में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला
विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिया है। हर कालेज में दस प्रवक्ताओं
की तैनाती होनी है। कहा गया है कि कालेजों में पठन-पाठन की व्यवस्था बनाने
की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- लखनऊः 69,000 शिक्षक के पदों पर भर्ती के आवेदन आज से

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें