कुशीनगर: स्नातक योग्यताधारी बीटीसी व टीईटी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके
युवक व युवतियों ने सरकार पर अपनी नियुक्ति में हीलाहवाली व उपेक्षित करने
का आरोप लगाया है।
मांग की है कि हम जैसे प्रदेश के 12460 बीटीसी
प्रवीणताधारी बेरोजगार बैठे हैं। नियुक्ति में आने वाली बाधाओं को दूर कर
सरकार को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती कर देना
चाहिए। अपर उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में लिखा गया है कि हम सभी
स्नातक, द्विवर्षीय बीटीसी प्रवीणाधारी व शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीण
हैं तथा उप्र बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में
सहायक अध्यापक पद के लिए सर्वथा अर्ह हैं। लिखा है कि 18 से 20 मार्च 2017
तक काउंसि¨लग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति के लिए जनपदवार चयन सूची
तैयार कर ली गई। केवल नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना शेष रह गया था कि
कुछ प्रशिक्षु उच्च न्यायालय चले गए तभी से मामला अधर में है। अभ्यर्थियों
ने शीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आने वाली सभी अड़चने को दुरुस्त कर
प्रशिक्षुओं के हित में नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। बीटीसी
शिक्षक भर्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन
पर सतीश, आरिफ, नीतिश, धनन्जय, संजय, दिलीप, राजू, प्रतिमा, स¨चद्र आदि
मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें