शामली में भैंसवाल रोड स्थित प्राथमिक स्कूल दो वर्ष से बंद है। इसके
बावजूद प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचकर थोडे़ समय खोल और हाजिरी लगाकर निकल
जाता है। यह हालात तब है जब नगर के 11 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षामित्र के
सहारे चल रहे है। विभाग का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
भैंसवाल रोड स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर 16 दो वर्ष से खस्ता हालत के चलते
बंद है। स्कूल में दो कमरे है, जो पूरी तरह खुले हुए है। हमेशा हादसा होने
का डर रहता है। दो वर्ष पूर्व यहां 50 बच्चे पंजीकृत थे। वह सभी
प्रधानाध्यापक की लापरवाही और शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की मरम्मत न
करने के कारण अन्य स्कूलों में चले गए। इसके बावजूद यहां प्रधानाध्यापक
अरशद तैनात किए गए है। वह स्कूल में सुबह थोड़ी देर के लिए आकर बैठते है और
रजिस्टर में हाजिरी दर्ज कर अपने घर को निकल जाते है।
उन्हें अभी तक भी अन्य स्कूल में तैनात नहीं किया गया है। शिक्षक बिना
पढ़ाए ही हाजिरी दर्ज कर मोटा वेतन पा रहे है। यह हालात तब है जब शहर के 11
प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षामित्र के भरोसे चल रहे है। इनमें कई स्कूलों
में शिक्षक मानक के हिसाब से कई गुणा बच्चे पंजीकृत है। इससे बच्चों का
शिक्षणकार्य बाधित चल रहा है। उक्त शिक्षक की पहले भी कई बार शिकायत की जा
चुकी है। उधर, इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर से बताया कि
शिक्षक अरशद को एक माह से शहर के मोहल्ला गुलशन नगर स्थित प्राथमिक
विद्यालय नंबर 15 में तैनात कर दिया गया था। यदि वह अब भी प्राथमिक स्कूल
नंबर 16 में ड्यूटी दे रहे है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें