लखनऊ : राजधानी में 21 और 22 फरवरी को होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट ने
प्रदेश में नई उम्मीदों को हवा दी है। यह पहला अवसर है जबकि देश के
जाने-माने उद्यमियों का जमावड़ा यहां होने जा रहा है।
आयोजन में जुड़े अधिकारी और मंत्री इस समिट में बड़ी संभावना देख रहे
हैं और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि अब प्रदेश के
कायापलट की शुरुआत हो रही है। आत्मविश्वास से भरे योगी इसे लोगों की
आकांक्षाओं और इच्छाओं से भी जोड़ते हैं कि प्रदेश अब खुद भी बीमारू राज्य
के दाग को धोना चाहता है, इसलिए उनमें भी विकास की ललक बढ़ी है। लोग रोजगार
के आकांक्षी हैं और हम उनके लिए अवसर पैदा करना चाहते हैं।1अपने आवास पर
दैनिक जागरण से विस्तृत बातचीत में योगी आदित्यनाथ इस पूरे आयोजन का श्रेय
केंद्र सरकार को देने में भी संकोच नहीं करते। वह कहते हैं कि प्रधानमंत्री
ने पूरे देश की छवि बदली है और इसका लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिल रहा है।
आखिर दोनों जगह भाजपा की ही सरकार है, इसलिए उद्यमियों का भरोसा प्रदेश के
लिए बढ़ रहा है। वह सरकार की कार्यशैली को सांस्कारिक परिवर्तन के रूप में
देखते हैं और कहते भी हैं कि नौकरशाही सरकार की मंशा देखती है। सरकार की
मंशा साफ है इसलिए अफसरों की भी टीम प्रदेश के बदलाव में तत्पर नजर आती है।
‘एक जिला-एक उत्पाद योजना’ को प्रदेश के बुनियादी परिवर्तन के रूप में
देखते हुए योगी दावा करते हैं कि यह युवाओं के लिए संजीवनी साबित होगी।
यहां के युवाओं में जोश है, उत्साह है और जब उन्हें बीस लाख से अधिक रोजगार
के अवसर दिखेंगे तो वह खुद प्रदेश की कायापलट कर देंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें