इलाहाबाद : सीबीआइ जांच रोक पाने में विफल हुए उप्र लोकसेवा आयोग के पास
अब कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने के बहाने हैं। कई परीक्षाएं टाल दी गई
हैं और बैकलॉग के परिणाम भी जारी करने में आयोग की लेटलतीफी
बढ़ गई है।
दिक्कतों के मद्देनजर सोमवार को प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधि
मंडल ने सचिव जगदीश से मुलाकात की। जिसमें विभिन्न मुद्दों को रखते हुए
पदाधिकारियों ने आयोग में आपत्ति जताई। वहीं सचिव से कहा कि सीबीआइ जांच
में जो अधिकारी या कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें चिह्न्ति कर शासन
को अवगत कराएं।1समिति के पदाधिकारियों ने सचिव को जो ज्ञापन दिया है उसमें
कहा है कि परीक्षाओं के टाले जाने से गलत संदेश जा रहा है। इसके लिए
अध्यक्ष और सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सीबीआइ जांच में सहयोग के
साथ यह समिति अगर परीक्षाएं संपन्न नहीं करा सकती तो उसका पद पर बने रहने
का अधिकार नहीं है। अध्यक्ष और सदस्यों से इस्तीफा लिया जाए। इन्कार किए पर
सचिव उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की अनुशंसा करें। दोषी पाए जाने पर आयोग
से यदि किसी की जेल जाने की स्थिति बनती है तो उस दरम्यान भी ऐसी व्यवस्था
करें कि परीक्षा या परिणाम संबंधी किसी कार्य में व्यवधान उत्पन्न न होने
पाए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें