जागरण संवाददाता, सोनभद्र : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होने के बाद जिले में आये तीन शिक्षकों को अब तक किसी विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है।
इंतजार करते-करते अब वे आक्रोशित हो चुके हैं। नाराज शिक्षक मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू करेंगे।
शिक्षकों की मानें तो बीते वर्ष वे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर जिले में आये थे। वहां से आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सभी को ज्वाइन करा दिया गया। यहां से जब कार्यभार ग्रहण करने लिए रेणुकूट स्थित एक स्कूल में भेजा गया तो वहां के प्रधानाचार्य शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया। ऐसी स्थिति में नौकरी पाने के बाद भी इनका वेतन अब तक नहीं मिला है।
शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान समय में नौकरी के लिए युवाओं को किस कदर भटकना पड़ता है यह हर कोई जानता है। मेहनत से पढ़ाई की और नौकरी भी मिली बावजूद इसके कार्यभार नहीं ग्रहण कराया जा रहा है। पूर्व में अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है। अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। शिक्षक अभिषेक द्विवेदी, गौरीश नंदन, शिल्पा ¨सह ने कहा कि धरने के माध्यम से आवाज बुलंद की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق