लखनऊ : योगी सरकार शुक्रवार को अपना दूसरा बजट पेश करेगी। करीब सवा चार
लाख करोड़ रुपये के बजट से सरकार 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को भी
साधने की कोशिश करेगी।
जिस तरह से युवाओं को अपने पाले में खड़ा करने की
कोशिश दिख रही है, उससे साफ है कि नौकरियों का पिटारा खुल सकता है।
विधानसभा में बजट दोपहर 12:20 बजे पेश किया जाएगा। इसके
पहले सरकार शुक्रवार को ही कैबिनेट में बजट को मंजूरी देगी। गुरुवार को
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट को अंतिम रूप दिया और उस पर दस्तखत किए।
बीता साल सरकार ने किसान वर्ष घोषित किया था। करीब 36,000 करोड़ रुपये
किसानों की कर्जमाफी के लिए रखे थे। माना जा रहा है कि इस बार नौजवान का
नंबर आएगा। नौजवानों को नौकरियों के बहाने लुभाया जाएगा। सरकार इसके पहले
पांच लाख नौकरियां देने की बात कह चुकी है। लैपटॉप देने का वादा, फिलहाल
वादा ही रहने के आसार हैं। माना जा रहा है कि सरकार को इसके लिए काफी पैसा
खर्चना पड़ेगा, जिसका असर बाकी योजनाओं पर पड़ेगा। कन्या विद्याधन योजना की
जगह मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के शुरू होने की भी
संभावना है।
केंद्रीय योजनाओं के लिए ज्यादा रकम होगी आवंटित : किसानों की कर्जमाफी और
सातवें वेतनमान दिए जाने की वजह से अतिरिक्त वित्तीय भार के तले दबी सरकार
केंद्रीय योजनाओं को लागू करने पर ज्यादा फोकस रख सकती है। माना जा रहा है
कि केंद्रीय योजनाओं के लिए बजट बढ़ाया जा सकता है। बुंदेलखंड व पूर्वांचल
एक्सप्रेस-वे और कानपुर, वाराणसी व मेरठ
मेट्रो के लिए खासी रकम आवंटित हो सकती है। सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य
जरूरी सुविधाओं का भी सरकार ख्याल रखेगी। मुख्यमंत्री सिंचाई फंड पर भी
लोगों की निगाहें रहेंगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق