इलाहाबाद : प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार ने शिक्षा का बजट आधा
कर दिया है। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने, शैक्षिक संसाधन जुटाने
के लिए सरकार की कोई नीति नहीं है। यह बातें सपा के प्रदेश
अध्यक्ष नरेश
उत्तम पटेल ने कहीं। वह रविवार को सपा शिक्षक सभा द्वारा झूंसी में आयोजित
शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार
शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है, ताकि गरीबों के बच्चे शिक्षा पाने से
वंचित हो जाएं। उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने शिक्षा को लेकर जो
सपना देखा था उसे मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए
पूरा किया। गरीब व वंचित को मुफ्त शिक्षा दिलाई गई, इस सुविधा को खत्म करने
का प्रयास वर्तमान सरकार कर रही है। 1सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष
मान सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने शिक्षा व शिक्षकों का स्तर सुधारने का
निरंतर प्रयास किया। जूनियर विद्यालयों को ग्रांट देने, संस्कृत विद्यालयों
के शिक्षकों को वेतन, शिक्षामित्रों को स्थायी करने, तदर्थ शिक्षकों का
विनियमितीकरण जैसे काम सपा सरकार ने किए थे। मौजूदा सरकार पूंजीपतियों के
हाथ में खेल रही है। एमएलसी संजय मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा का
स्तर गिरा रही है। नकल रोकने के नाम पर छात्रों व शिक्षकों का उत्पीड़न हो
रहा है। सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, संतलाल वर्मा, उपेंद्र
वर्मा की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें