जागरण संवाददाता, एटा: महीनों से चली आ रही शिक्षामित्रों की कई मांगें
अब पूरी होती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही शिक्षामित्र द्वारा आत्महत्या
कर लिए जाने के बाद शासन के रुख से विभाग हलकान नजर आने लगा है। यही वजह
है कि संगठन द्वारा दिए गए तीन सूत्रीय मांग पत्र के अनुरूप सभी अवशेष
भुगतान को लेकर प्रभारी बीएसए ने लेखाधिकारी को निर्देश दिए हैं।
हुआ यह कि कुछ दिन पहले प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष
राजेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने मांग पत्र सौंपा था। इसको गंभीरता से
लेते हुए निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षामित्रों के अवशेष भुगतान
सप्ताहभर में लेखाधिकारी द्वारा करा दिए जाएं। खासकर शिक्षामित्रों ने 15
फरवरी 2017 से 17 फरवरी 2017 के मध्य जो मानदेय जारी किया गया उसमें कुछ
ब्लॉकों का एक माह का मानदेय ही जारी हुआ। अन्य ब्लॉकों में तीन से चार माह
का मानदेय अभी अवशेष है। इसी तरह सातवें वेतन आयोग के लागू होने पर 1
जनवरी 2017 से 31 मार्च 2017 का एरियर अभी तक जारी नहीं हुआ। छह दिवस के
मानदेय भुगतान के लिए ब्लॉकों से शिक्षामित्रों की उपस्थिति भी मांग ली गई
है। इस तरह विभाग शिक्षामित्रों के मामले में खासा सक्रिय नजर आ रहा है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق