नई दिल्ली : नई शिक्षा नीति के मसले पर सरकार पूरी तसल्ली और ठोस कदमों
के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है। यही वजह है कि नई नीति आने से पहले ही
मंत्रालय के भीतर इस बात की तैयारी तेज हो गई है।
सरकार अभी इस नीति को
लेकर राज्यों के साथ चर्चा करेगी। हालांकि इससे पहले मंत्रलय खुद भी आने
वाली नई शिक्षा नीति का अध्ययन करेगा। बाद में उसे राज्यों के साथ साझा
किया जाएगा। नई शिक्षा नीति को लेकर यह हलचल उस समय है, जब 31 मार्च को
उसका ड्राफ्ट आने वाला है।
सूत्रों की मानें तो राज्यों के साथ होने
वाली इस बैठक का प्रारूप तो तय हो गया है, लेकिन बैठक कब होगी, इसका फैसला
ड्राफ्ट आने के बाद ही होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तैयार करने का
जिम्मा सरकार ने इसरो के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में
गठित कमेटी को सौंपा है। कमेटी ने साल भर शिक्षा नीति पर काम किया है।
हालांकि सरकार इस बीच उनके कार्यकाल को और तीन महीने बढ़ा चुकी है। ऐसे में
माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट अब 31 मार्च तक आ जाएगी। सूत्रों की मानें
तो राज्यों के साथ चर्चा इसलिए भी जरूरी है कि शिक्षा राज्यों से संबंधित
विषय है। ऐसे में उनकी सहमति के बगैर इसे जमीनी स्तर पर लागू करने में
दिक्कत होगी। यही वजह थी कि नीति से जुड़े कई अहम सुझाव राज्यों की अगुआई
वाली कमेटी से ही लिए गए हैं। गौरतलब है देश में पहली बार वर्ष 1986 में
राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा नीति बनाई गई थी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें