शामली। अंतर जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद शनिवार को
बीएसए कार्यालय में शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। जनपद के पांचों ब्लाकों
के 210 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। इसमें महिला शिक्षिकाओं की संख्या
सबसे ज्यादा रही।
रविवार को भी काउंसिलिंग की जाएगी।
शिक्षकों की ओर से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन
किए गए है। इसके बाद बीएसए कार्यालय में बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक
प्रपत्र जमा कराए गए। शनिवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षक काउंसिलिंग कराने
पहुंचे। आवेदनों में सभी ने अपनी अपनी मजबूरियां दर्ज करा रखी थी। किसी ने
परिवार के सदस्य की बीमारी तो किसी ने छोटा बच्चा होने की बात रखी है।
दूसरे जनपद में स्थानांतरण कराने के लिए पुरुष शिक्षक की अपेक्षा महिला
शिक्षिकाओं की संख्या अधिक रही। पहले दिन 210 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई।
पुुरुष शिक्षक केवल 24 जबकि महिला शिक्षिका 186 रही।
बेसिक शिक्षा
अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि कुछ शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में
लगी हुई है, जिस कारण वह उपस्थित नहीं हो सके। सचिव के निर्देश पर रविवार
को भी काउंसिलिंग की जाएगी। बचे हुए आवेदनकर्ता रविवार को भी अपनी
काउंसिलिंग करा सकते है। उन्होंने बताया कि पहले दिन शामली ब्लाक के 36,
कांधला ब्लाक के 83, कैराना ब्लाक के 23, ऊन ब्लाक के 26 और थानाभवन ब्लाक
के 42 शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। इस दौरान सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा
अधिकारी, कार्यालय सहायक दीपेंद्र, जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद
रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق