इलाहाबाद : राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2013 के अभ्यर्थियों को उप्र
लोकसेवा आयोग से एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। करीब डेढ़ साल से परिणाम का
इंतजार कर रहे एई और जेई पद के हजारों अभ्यर्थियों को आयोग
से मिले लिखित
आश्वासन के मुताबिक 15 फरवरी तक परिणाम आ जाने की पूरी उम्मीद थी लेकिन,
आयोग ने
अभ्यर्थियों से और मोहलत मांगी है।1आयोग ने राज्य
अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2013, अप्रैल 2016 में कराई थी। इसमें सहायक
अभियंता के 952 पदों पर भर्ती के लिए करीब सात हजार और जूनियर इंजीनियर के
3222 पदों पर भर्ती के लिए करीब 13 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर परीक्षा
दी थी। पिछले वर्ष ही आयोग की परीक्षा नियंत्रक से बात कर अधिकारियों ने
अभ्यर्थियों को आश्वास्त किया था नवंबर या दिसंबर माह में रिजल्ट जारी
करेंगे लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। गुस्साए अभ्यर्थियों ने आयोग का घेराव किया
तो अधिकारियों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि सहायक अभियंता पद का
परिणाम 15 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा और अवर अभियंता का परिणाम अप्रैल
माह तक दिया जाएगा। शुक्रवार को अभ्यर्थी आनंद कुमार और धर्मेद्र कुमार ने
आयोग पहुंचकर इसकी जानकारी चाही तो उन्हें बताया गया कि सीबीआइ जांच के
चलते परीक्षा संबंधी कार्यो में कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ। इसलिए परिणाम
तैयार नहीं हो सका है। आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही परिणाम जारी किया
जाएगा।
पीसीएस 2018 का सिलेबस तैयार : उप्र लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर
अधीनस्थ सेवा 2018 का पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। इस परीक्षा की अधिसूचना
नए पाठ्यक्रम के आधार पर जारी होगी। यह आश्वासन शुक्रवार को आयोग के सचिव
जगदीश ने प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के प्रतियोगियों को दिया। सचिव ने
बताया कि पीसीएस 2018 की परीक्षा यूपीएससी के पैटर्न पर कराई जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق