बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर अंतर जनदीय स्थानांतरण की
प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते इच्छुक शिक्षकों ने अपने आवेदन करने
शुरू कर दिए हैं। वहीं, विभाग को आदेश मिलने पर कार्यालय के अफसरों ने भी
तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले दिनों शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर जनपदीय स्थानांतरण
के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद यह आदेश वापस ले लिए गए। इसके
चलते इच्छुक शिक्षकों को निराशा हाथ लगी थी। मगर, अब एक बार फिर शासन के
आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश
जारी कर दिए हैं। आदेश है कि स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों को आवेदन
आनलाइन करना होगा। आवेदन करते समय वह सभी दस्तावेज और जरूरी जानकारी में
त्रुटि न होने दें। शिक्षकों की सैलरी डाटा में किसी तरह की विसंगति के लिए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
डाटा में विसंगति या किसी तरह की अन्य समस्या निवारण का उत्तरदायित्व जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा। किसी तरह की जानकारी के लिए शिक्षक विभागीय
हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत
कुमार का कहना है कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश प्राप्त होने पर विभाग
की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जो भी आदेश प्राप्त
हुए हैं। उनका पालन करते हुए ही काम किया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق