मुगलसराय/चन्दौली (ब्यूरो)- आदर्श समायोजित शिक्षक
वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय विधायक श्रीमती
साधना सिंह से मिलकर अपनी मांगों का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।
पत्रक के
माध्यम से शिक्षा मित्रों ने विधायक के समक्ष विभिन्न मांग की बेसिक
शिक्षा परिषद के तहत नियुक्त लगभग 402 शिक्षामित्रों का अगस्त से अब तक 7
माह का मानदेय ना मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है
उन्हें अविलम्ब मानदेय दिलाया जाये, नियामताबाद के शिक्षा मित्रों का
समायोजन अन्य ब्लॉकों में हो जाने के कारण 40 से 50 किलोमीटर रोजाना
शिक्षण कार्य हेतु जाना पड़ता है और मानदेय ना मिलने से यह समस्या विकट हो
गई है शहाबगंज ब्लाक में दिव्यांग शिक्षा मित्र कृष्णमुरारी पांडेय के साथ
SDM चकिया द्वारा किये गये दुर्व्यहार की जांच करायी जाये ।
ज्ञापन लेने के बाद विधायक ने कहा कि जल्द ही लखनऊ पहुंचने के बाद आपके
मानदेय सहित सभी मुद्दों पर बेसिक शिक्षा मंत्री से वार्ता कर होली से पहले
मानदेय भुगतान करवाऊंगी,आप की मांगों पर प्रदेश सरकार जल्द निर्णय लेगी
पत्रक देने वालों में विजय श्याम,श्याम सुंदर सिंह, तिवारी उमेश दुबे ,संजय
तिवारी,शिवेन्द्र मिश्रा सरफराज, चंद्रशेखर, कन्हैया लाल चौहान, सफल सिंह
,बृजेश कुमार,राम लखन,आदि लोग उपस्थित रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें