कौशांबी : शिक्षामित्रों का समायोजन 25 जुलाई को निरस्त हो गया था। उसके
बाद से अब तक उन्हें किसी भी प्रकार से भुगतान नहीं किया गया। इससे परेशान
शिक्षामित्रों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर
प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर भुगतान दिए जाने की मांग
की।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर ¨सह ने
कहा कि एक अगस्त को समायोजित अध्यापकों को शिक्षामित्र के पद पर भेज दिया
गया। इसके साथ ही उनको दस हजार रुपये प्रति माह का मानदेय का भुगतान नहीं
किया गया। जिसके कारण शिक्षामित्र परेशान है। समायोजन समाप्त होने के बाद
भी शिक्षामित्र अब तक समायोजित विद्यालय में ही तैनात है। इसके लिए उनको घर
से 40-50 किमी का सफर तय करना पड़ता है। इतनी दूरी प्रतिदिन तय करने के
कारण शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। जिला
महामंत्री विद्याचरण शुक्ल प्रदेश के कई जिलों में शिक्षामित्र मानसिक
समस्या के कारण मौत को गले लगा चुके है। इसके बाद शिक्षामित्रों ने
जिलाधिकारी कार्यालय व बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर मानदेय व अवशेष
वेतन दिए जाने की मांग की। उदय ¨सह, बिहारीलाल, विजय बहादुर, नथनालाल,
इरशाद अहमद, भोलानाथ कुशवाहा, आशाकांत शुक्ला, सुरेश कुमार समेत बड़ी संख्या
में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق