एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ। धरना-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले
शिक्षामित्रों की जांच करवाई जाएगी। विधान परिषद में सपा सदस्य आनंद
भदौरिया के सवाल पर चर्चा के दौरान उपलब्ध करवाई गई लिस्ट की जांच करवाने
के आदेश सभापति रमेश यादव ने दिए हैं।
आनंद भदौरिया ने विधान परिषद
में सवाल उठाया कि अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन के दौरान कितने शिक्षा
मित्रों ने जान गंवाई? इस पर बेसिक शिक्षा मंत्री की ओर से जवाब दिया गया
कि धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी शिक्षा मित्र की मृत्यु नहीं हुई। आनंद
भदौरिया ने 104 शिक्षा मित्रों की लिस्ट दिखाई और कहा कि इनकी मौत
धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई। मामले में तथ्य छुपाए जा रहे हैं। इसी बीच
शिक्षक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा ने सभापति से इस लिस्ट को सदन की
कार्यवाही का हिस्सा बनाने पर सवाल किया। सभापति ने इस लिस्ट को कार्यवाही
का हिस्सा बनाने की अनुमति दे दी। इस पर सदस्यो ने कहा कि यह लिस्ट
कार्यवाही का हिस्सा है, क्या सरकार इसकी जांच करवाएगी? सभापति ने जांच
करवाने के निर्देश सरकार को दिए।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق