लखनऊ : प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में अरसे से रिक्त शिक्षकों के
पद जल्द ही भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खाली सीटों को भरने के लिए भी कई कदम उठाए जाएंगे। सरकार जल्द ही प्रदेश
में पॉलीटेक्निक चलो अभियान शुरू करेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में 142 सरकारी अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थान हैं,
जहां गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए इस बीच कई कदम उठाए गए हैं। दीक्षांत
समारोहों का आयोजन कर यहां सत्र नियमित किया गया। इनमें लगभग 22 00
शिक्षकों की कमी है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन के अनुसार
डिप्लोमा सेक्टर में शिक्षकों की कमी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया
है। इन पर नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही
हर साल बची रह जाने वाली सीटों को लेकर भी सरकार गंभीर है। इसके लिए
पॉलीटेक्निक चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें इन संस्थानों के शिक्षक
माध्यमिक विद्यालयों में जाकर डिप्लोमा सेक्टर में आने के फायदे और इस
क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से अवगत कराएंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق