लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में गुरुवार को
शिक्षक भर्ती बहाली को लेकर बीटीसी अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। हजरतगंज में
रोड जाम कर अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के कारण हजरतगंज
में घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज
में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने
हिरासत में लिया है।
बता दें कि सैकड़ों अभ्यर्थी लंबे समय से लंबित 12460 शिक्षको की भर्ती
को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को सूबे के विभिन्न जिलों से
लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ चौराहे के पास सैकड़ों अभ्यर्थी पहुचे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेरोजगारी के कारण वे मानसिक तनाव में हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 12460 लंबित भर्तियों की चयन से जुड़ी
सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हाईकोर्ट द्वारा भी भर्तियो पर लगी रोक हटा
दी गई है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा
है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें