इलाहाबाद : चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के सीआइआरसी की इलाहाबाद शाखा
द्वारा सोमवार को बजट का विश्लेषण किया गया। सिविल लाइंस स्थित शाखा
कार्यालय में आयोजित में सीए और विशेषज्ञों ने बजट की
बारीकियों की जानकारी
दी। मुख्य वक्ता एडवोकेट आरपी अग्रवाल ने कहा कि करदाता लेट रिटर्न भरकर
भी
80सी का लाभ ले सकते हैं। 1एडवोकेट आरपी अग्रवाल ने कहा
कि करदाताओं में भ्रांति है कि लेट रिटर्न भरने पर उन्हें 80सी का लाभ
नहीं मिलेगा मगर ऐसा नहीं है। 80सी से लेकर 80यू तक का लाभ लेट रिटर्न भरने
पर भी मिल सकता है। उन्होंने बताया कि करदाताओं को लगता है कि मानक कटौती
से करदाताओं का ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। ऐसा नहीं है। जो सरकारी कर्मचारी
हैं उन्हें इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। अब वह 40 हजार की छूट का लाभ ले
सकेंगे। इसको साबित करने की जरूरत नहीं होगी। पहले इसके बारे विस्तृत डिटेल
देना होता था। छूट राशि भी कम थी। शाखा अध्यक्ष सीए कंचन लाल गुप्ता ने
आयकर अधिनियम की धारा 80डी के बारे में जानकारी दी। बताया कि वरिष्ठ नागरिक
चिकित्सा बीमा के लिए अब 50000 की कटौती का लाभ ले सकेंगे। उपाध्यक्ष सीए
नितिन मेहरोत्र सचिव अभिषेक शर्मा कोषाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल ने बजट की
बारीकियों के बारे में करदाताओं को जानकारी दी। बताया कि बजट से ग्रामीण
क्षेत्रों का विकास होगा। इस दौरान करदाताओं ने अपने सवाल पूछे। विशेषज्ञों
ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया। 1सीआईआरसी में आयोजित में शामिल सीए ।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق