बीटीसी 12,460 शिक्षक भर्ती संघ के बैनर तले यह सफल अभ्यर्थी गुरुवार को राजधानी के जीपीओ पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों की मांग थी कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। अपनी मांग को लेकर यह अभ्यर्थी जीपीओ के पास सड़क पर बैठ गए। जिससे वहां का यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस की ओर से इन्हें हटाने की कोशिश की गई लेकिन न मानने पर लाठियां भांजी गई। करीब 12 से 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल, अभ्यर्थी अब जीपीओ पार्क में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


sponsored links:
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق