मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूलों
में होने वाली 12460 शिक्षक भर्ती के लिए बीटीसी अभ्यर्थियों का धरना
शुक्रवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री ने इस भर्ती में नियुक्ति पत्र एक
जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं उन्होंने भर्ती में हो रही देरी
पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
उन्होंने कहा कि जल्द नियुक्ति दी जाए। शिक्षक स्कूलों में पढ़ाने के
लिए हैं, न कि प्रदर्शन करने के लिए। बीटीसी अभ्यर्थियों से मुलाकात के
दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा
जायसवाल, अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले, बीटीसी अभ्यर्थियों ने शुक्रवार सुबह से ही अनुपमा जायसवाल
के निवास का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित अभ्यर्थियों से
सुश्री जायसवाल ने मुलाकात की और फिर उनके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को
लेकर मुख्यमंत्री से मिलवाने पहुंची। गुरुवार को भी बीटीसी अभ्यर्थियों ने
भाजपा मुख्यालय के सामने हजारों की संख्या में सरकार विरोधी नारेबाजी की
थी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था।
इससे युवाओं में काफी नाराजगी थी।
क्या है मामला-
12,460 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2016 में शुरू हुई थी। मार्च,
2017 में इसकी काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई। वहीं प्रत्येक जिलों का कट
ऑफ भी आ गया था। 31 मार्च 2017 को नियुक्ति पत्र मिलना था मगर इस दौरान
प्रदेश में सत्ता बदल गई। भाजपा सरकार बनते ही भर्तियों परअघोषित रोक लग गई
थी। लाख धरना-प्रदर्शन के बाद भी भर्ती शुरू नहीं हो पाई। बाद में
हाईकोर्ट ने भी भर्ती पर रोक लगा दी लेकिन नवम्बर 2017 में यहां से भी चार
हफ्ते में भर्ती पूरी करने का फैसला सुनाया गया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق