लाटघाट। हरैया ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद में
12 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। मामले की शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से
की गई तो उन्होंने एनपीआरसी से जांच कराई। जांच में विद्यालय में चार
अध्यापक बैठे मिले। बच्चे नदारद थे।
अध्यापकों ने बताया कि विद्यालय ग्राम
पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसलिए मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों
को घर भेज दिया गाय था। एनपीआरसी ने रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारी को भेज दी
है।प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय यशवंत कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर
में गांव की खुली बैठक हो रही थी। प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक
जसवंत कुमार, अरविंद कुमार, मोहम्मद महफूज, प्रेमचंद यादव और तीन
शिक्षामित्र तैनात हैं। स्कूल में कुल 243 नामांकित बच्चे हैं। 140 बच्चों
को मध्याह्न भोजन कराया गया था। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय में
प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, कमलावती, श्यामदेव तैनात हैं। वहां 74 छात्रों
की उपस्थिति थी। मध्याह्न भोजन कराकर बच्चों को छोड़ दिया गया था। सहायक
अध्यापक श्यामदेव ने बताया कि स्कूल के अंदर बैठक होने से पठन-पाठन बाधित
हो रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया जनार्दन प्रसाद यादव ने बताया कि
एनपीआरसी से जांच कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एनपीआरसी मोहन राय ने बताया कि रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी
है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें