लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है, विज्ञापनों में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं,वहीं प्रदेश के करीब 16 हजार परिवारों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है।
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से समायोजन रद्द किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के करीब 16 हजार परिषदीय शिक्षा मित्रों को गृहस्थी की गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया। कई शिक्षा मित्रों के हालात तो इतने बदतर हैं कि अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं। समायोजन रद्द होने के बाद 25 जुलाई के बाद इन शिक्षा मित्रों के खाते में सरकार की तरफ से एक भी रुपया मानदेय के तौर पर नहीं दिया गया।
योगी सरकार के 1 साल के जश्न के बीच 16 हजार परिवारों में मातम
ये शिक्षा मित्र अब तक इस आस में उधार लेकर काम चला रहे थे कि देर-सवेर वेतन उनके खातों में आएगा लेकिन अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि साहूकारों ने भी शिक्षा मित्रों को उधार देने से मना कर दिया है। प्रदेशभर में दो तरह के शिक्षा मित्र विद्यालयों में शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। कई शिक्षा मित्र सर्व शिक्षा अभियान के तहत आते हैं तो करीब 16 हजार शिक्षा मित्र, बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आते हैं। 25 जुलाई के बाद प्रदेश सरकार ने अब तक इनके मानदेय के मद में धन आबंटित ही नहीं किया है जिसकी वजह से इनके घरों में सन्नाटा पसरा है।
एक तो समायोजन रद्द होने की मार ये शिक्षा मित्र पहले से ही झेल रहे थे, ऊपर से जो बचा-खुचा वेतन 10 हजार रुपए मानदेय मिल रहा था वो भी आठ महीने से ना मिलने से 16 हजार परिवार बदतर स्थिति में पहुंच गए हैं। ये शिक्षा मित्र अपने विभाग से लेकर तमाम उपयुक्त मंचों पर इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर हालात यही रहे तो कई परिवारों में खुदकुशी की नौबत तक आ चुकी है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें