नियुक्ति की मांग को लेकर बीएड टेट-2011 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का
आंदोलन जारी है। शनिवार को गांधी प्रतिमा पार्क में एकत्र हुए अभ्यर्थियों
ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस का समर्थन भी उन्हें
मिलता दिखा। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जल्द ही यदि सीएम से उनकी वार्ता नहीं कराई गई
तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह लोग यूपी बीएड टीईटी
2011 संघर्ष मोर्चा व बीएड टेट 2011 उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थी के बैनर तले
एकजुट हुए थे। प्रदर्शन में शामिल मोर्चा के सुनील यादव ने कहा कि सुप्रीम
कोर्ट के आदेश के बावजूद भी बीएड टेट 2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की
नियुक्ति का रास्ता साफ नहीं हुआ है, जबकि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने उनको
प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति दिलाने का वादा किया था। उन्होंने सरकार
पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। रुखसाना खान ने कहा कि कोर्ट ने समस्त
अंतरिम आदेशों का पालन करने का आदेश देते हुए प्रदेश सरकार को छूट दी थी कि
सरकार अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए जारी विज्ञापन पर लंबित भर्ती
प्रकिया को आगे बढ़ाकर उनको न्याय दे सकती है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई
2017 को कोर्ट के अंतिम आदेश में भी सरकार को आदेश दिया गया था।
टीईटी पास बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को गांधी प्रतिमा पर धरना दिया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق