इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र लोकसेवा आयोग को निर्देश दिया है
कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2013 की प्रतीक्षा सूची
तीन महीने में जारी की जाए।
प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों से ही
खाली पदों को भरा जाए।1यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और न्यायमूर्ति सरल
श्रीवास्तव की खंडपीठ ने आजमगढ़ के विनय कुमार सिंह की याचिका को स्वीकार
करते हुए दिया है। कोर्ट ने कहा कि त्रिलोकी नाथ मिश्र केस में कोर्ट ने 15
नवंबर, 1999 के शासनादेश को रद कर दिया है जिसके तहत आयोग को प्रतीक्षा
सूची न तैयार करने की छूट दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि शासनादेश रद होने के
बाद आयोग की ओर से प्रतीक्षा सूची जारी न करने का कोई औचित्य नहीं है। याची
का कहना है कि आयोग ने आरओ-एआरओ 2013 परीक्षा में 283 अंक से अधिक पाने
वाले 368 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था लेकिन, उनमें 317 ने ही पद भार
ग्रहण किया है। शेष पद रिक्त हैं। याची ने भी 283 अंक प्राप्त किया है।
प्रतीक्षा सूची तैयार न होने के कारण जो पद खाली रह गए उन्हें नहीं भरा जा
सका। शासनादेश रद होने के बाद प्रतीक्षा सूची जारी न करने का कोई औचित्य
नहीं है। 1कोर्ट ने कहा कि त्रिलोकी नाथ मिश्र केस फाइनल हो चुका है। जिसे
किसी कोर्ट से निरस्त नहीं किया गया है। ऐसे में आयोग की प्रतीक्षा सूची से
खाली पदों को भरने का अवसर न देने का औचित्य नहीं है। याचिका पर अधिवक्ता
आरकेएस चौहान तथा एमके सिंह ने बहस की।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें